रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): आगामी 23 जून को महेश नवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले माहेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर माहेश्वरी सभा समाज भवन में तहसील माहेश्वरी सभा की बैठक अध्यक्ष मदन माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महेश नवमी महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की गई। तहसील मंत्री भारत बाहेती ने बताया कि समारोह में जालौर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल तथा सांचौर के अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान प्राथमिक से उच्च शिक्षा स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजबंधुओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया जाएगा। बैठक में नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकालने, श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय की व्यवस्था करने तथा रात्रि में सामूहिक भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
महेश नवमी महोत्सव की तैयारियां तेज, सांसद-विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारी होंगे शामिल
By -
June 19, 2026
0
Tags: