सूरौठ/करौली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को सूरौठ कस्बे में आयोजित की गई। संगठन के जिला संयोजक तिलक भारद्वाज ने बताया कि बैठक में नगर ईकाई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को नए दायित्वों की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर सवाईमाधोपुर के विभाग संयोजक लोकेश मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगठन कार्यकर्ता लोकेश मीणा ने बताया कि नगर अध्यक्ष के रूप में बलवीर वर्मा की घोषणा की गई और नगर उपाध्यक्ष हुक्म सिंह, नगर मंत्री मनोज कुमार, नगर सह मंत्री विनीत व विकेश, नगर एसएफएस संयोजक गौरव सिंघल, नगर एसएफएस सह संयोजक सचिन कुमार व अजय बंशीवाल, नगर एसएफडी संयोजक आशीष बंशीवाल, नगर एसएफडी सह संयोजक रणजीत गुर्जर व विजेंद्र सिंह, नगर आरकेएम संयोजक पूजा वर्मा, नगर आरकेएम सह संयोजक सौरभ व काजल, नगर खेलो भारत संयोजक प्रदीप बंशीवाल, नगर खेलो भारत सह संयोजक कुमकुम व रानू , नगर विद्यालय संयोजक रोहित, नगर सोशल मीडिया संयोजक मोहित, नगर छात्रावास संयोजक विपिन और अन्य कार्यकर्ता सदस्य अनीता, निशा, पूनम, जितेंद्र सिंह, चिराग, ख़ैमेश कुमार, यूनिस खान, मोहित, अमित इंदौलिया व पवन कुमार को नियुक्त किया है। इस मौके पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला संयोजक तिलक भारद्वाज ने सभी नवदायित्वान कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
3/related/default