नवगठित सूरौठ नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी सहित नो पदों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी

AYUSH ANTIMA
By -
0

सूरौठ/करौली: नवगठित सूरौठ नगर पालिका में राज्य सरकार ने अधिशाषी अधिकारी सहित 9 पद सृजित किए हैं। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चद्रशेखर ने 9 पदों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक चंद्रशेखर की ओर से जारी किए गए आदेश में सूरौठ नगर पालिका में एक अधिशाषी अधिकारी, एक सहायक राजस्व निरीक्षक, एक कनिष्ठ अभियंता सिविल, एक कनिष्ठ लेखाकार, एक ठोस कचरा प्रबंधक (स्वास्थ्य निरीक्षक), एक वरिष्ठ प्रारूपकार, एक वरिष्ठ सहायक एवं दो कनिष्ठ सहायक के पद मंजूर किए हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान नगर पालिका सेवा में निर्धारित स्टॉफिंग पैटर्न के तहत सूरौठ नगर पालिका में नवीन पद सृजित किए हैं। 2025 के बजट सत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने करौली जिले की सूरौठ ग्राम पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की थी। इसके पश्चात स्वायत्त शासन विभाग ने सूरौठ ग्राम पंचायत को नगर पालिका बनाने के आदेश जारी किए थे। नव गठित नगर पालिका में नवीन पद सृजित होने से काम काज में सहुलियत मिलेगी।माना जा रहा है कि जल्द ही नगर पालिका में सृजित किए गए नवीन पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!