लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत पर समाजसेवी निधि चौधरी ने जताया गहरा दुख

AYUSH ANTIMA
By -
0

गाजियाबाद/यूपी (श्रीराम इंदौरिया): लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर से पूरे देश में शोक का माहौल है। इस हृदय विदारक हादसे पर गाज़ियाबाद की समाजसेवी निधि चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। निधि चौधरी ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने गए मासूम छात्रों का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने से वहां मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।साथ ही कहा कि सभी कोचिंग संस्थानों, स्कूलों और सार्वजनिक भवनों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार तथा सुरक्षा मानकों का नियमित निरीक्षण अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। समाजसेवी निधि चौधरी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!