सफलता की कहानी: स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण रीदाराम रेबारी को मिला लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): रानीवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धानोल में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविर में स्थानीय निवासी रीदाराम रेबारी को उनकी पुश्तैनी आबादी भूमि का स्वामित्व पट्टा प्रदान किया गया। इस अवसर पर लाभार्थी रीदाराम रेबारी ने बताया कि वे अपनी पुश्तैनी भूमि के पट्टे हेतु वर्षों से प्रयासरत थे, ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उनके प्रयास सफल हुए, इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी सुनील कुमार कटेवा, रानीवाड़ा ब्लॉक विकास अधिकारी हेमलता विश्नोई सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!