सफलता की कहानी: मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का मिला लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): सांचौर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सेड़िया में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविर में स्थानीय ग्राम निवासी पुनमाराम बिश्नोई एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुगनी देवी को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ मिला। लाभार्थी ने ग्रामीण सेवा शिविर में शिविर प्रभारी तहसीलदार अर्जुनराम को बताया कि किसी कारणवश आधार प्रमाणीकरण में बायोमेट्रिक नहीं आने के कारण उनकी पेंशन छह माह से बंद है, जिसके पश्चात शिविर प्रभारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पेंशन संबंधी समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया व बायोमेट्रिक प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रविन्द्र प्रताप सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!