रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): बागोड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खोखा में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविर में स्थानीय ग्राम निवासी नुरा खां व अन्य ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि राजस्व रेकॉर्ड में उनका नाम गलत रूप से अंकित है, जिस पर शिविर प्रभारी त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया, तत्पश्चात् मौके पर ही राजस्व खाते का शुद्धिकरण करते हुए प्रार्थियों का नाम राजस्व रेकॉर्ड में सही अंकित किया गया। इस अवसर पर बागोड़ा उपखंड अधिकारी लाखाराम, तहसीलदार रामलाल, ब्लॉक विकास अधिकारी अंकित जीनगर एवं शिक्षा विभाग के ब्लॉक आरपी हिंगलाजदान चारण उपस्थित रहे।
सफलता की कहानी: ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड हुआ दुरुस्त, मिली सही पहचान
By -
June 18, 2026
0
Tags: