जिला कलक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर का किया विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): जिले में 21 जून, रविवार को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के क्रम में जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में योग दिवस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले के नागरिक आगामी 21 जून, रविवार को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को आमजन में प्रसारित करें एवं भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर को संजोने में अपना अमूल्य योगदान दें। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ.भवानी सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जालोर शहर स्थित शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम में सुबह 6 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, आयुर्वेद विभाग के महेन्द्र राजपुरोहित, कमलेश भट्ट उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!