सुजात नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, संगठन विस्तार पर दिया जोर

AYUSH ANTIMA
By -
0

पावटा: क्षेत्र के ग्राम सुजात नगर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जयपुर जिला देहात उत्तर द्वारा सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की सक्रियता और विस्तार की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हामिद खान मेवाती रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को शिक्षा, आवास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के लिए कई प्रभावी पहलें की गई हैं। साथ ही महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सुधार से जुड़े निर्णयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। प्रदेशाध्यक्ष ने राजस्थान सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार खान ने की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर पठान, प्रदेश कोषाध्यक्ष जमरुद्दीन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जावेद खान, जयपुर शहर महामंत्री परवेज खान, जिला महामंत्री निजामुद्दीन, पूर्व सरपंच गोपाल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष वसीम खान लोहार, रफीक मनियार, सरफराज चौहान, जिला मंत्री शरीफ कुरैशी, एजाज कुरैशी, सरदार रणवीर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने बाबा इनायत शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादर पेश कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, सामाजिक सद्भाव और विकास के लिए दुआ की। सम्मेलन में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

*योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: हामिद खान मेवाती*

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!