भाजपा प्रवक्ता विजय स्वामी के जन्मदिवस पर होगा विशाल जनआशीर्वाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा: नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र के प्रागपुरा में भारतीय जनता पार्टी प्रागपुरा मंडल के प्रवक्ता विजय स्वामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले विशाल जनआशीर्वाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन कर आयोजन को लेकर जनसंपर्क एवं तैयारियों का आगाज किया गया। यह समारोह ढाणी बागड़ाला, एमडीआर रोड स्थित वार्ड संख्या-01 में आयोजित किया जाएगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम किराड़ोद बालाजी महाराज एवं रामदास मंदिर के महंत रशिक दास महाराज के सान्निध्य तथा क्षेत्रीय विधायक कुलदीप धनकड़ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 15 जून 2026 को प्रातः 10:15 बजे से गायक कलाकार रतन फौजी एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक एवं पोस्टर विमोचन अवसर पर मामन, विक्रम सैनी, कैलाश जाट, मनीष स्वामी, सुरेश सैनी, राहुल, जितेंद्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!