असामाजिक तत्वों ने धरना दे रहे लोगों पर चलाई गोली, गोली लगने से करीब 5 लोग हुए घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली: कुजोता गांव में धरना दे रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और मारपीट भी की। फायरिंग की घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 2 जनों की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि कुजोता गांव में पिछले 300 दिनों से क्रेशर के खिलाफ धरना दिया जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक अवैध खनन, ब्लास्टिंग व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। खनन माफियाओं से जुड़े लोग पूर्व में भी धरना दे रहे लोगों से अभद्रता करने व धमकी देने की वारदात कर चुके है। 29 मई को पुलिस प्रशासन ने धरनास्थल पर पहुंचकर जबरन टेंट उखाड़ दिया और धरना हटवा दिया था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण धरनास्थल पर धरना देने पहुंचे थे। अचानक असामाजिक तत्व मौके पर पहुंचे और वाहनों में तोड़फोड़ कर मारपीट की। उन्होंने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। फायरिंग होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई और गांव में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन माफियाओं को राजनीतिक सरंक्षण मिला हुआ है। इसके चलते खनन माफिया से जुड़े लोग उन्हें धमकाते है। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!