नारायणपुर: आस्था का अद्भुत संगम सोमवार को बिलाली में देखने को मिला। ग्राम पंचायत बिलाली स्थित शीतला माता मंदिर में 9 दिवसीय 108 कुंडात्मक शीतला महाचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 151 ध्वजधारकों व 1300 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।ज्ञानपुरा स्थित हरिदास मंदिर से डीजे और "जय शीतला माता" के जयकारों के साथ कलश यात्रा रवाना हुई। यात्रा में संत पीर विवेकनाथ महाराज, बलरामदास महाराज, सीताराम दास महाराज, शुक्रनाथ महाराज तथा बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत शामिल रहे। 5 किमी की यात्रा में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और शीतल जल पिलाकर सेवा की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच याज्ञिक पंडित विकास शास्त्री के सानिध्य में महायज्ञ शुरू हुआ। प्रतिदिन सुबह 8:15 से दोपहर 1 बजे तक हवन-पूजन होगा। दोपहर 2:15 से शाम 6 बजे तक कथावाचक दानेश्वर दास महाराज श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। दोपहर 12 बजे से प्रतिदिन भंडारा लगेगा। समापन 9 जून को पूर्णाहुति व संत-ब्राह्मण विदाई के साथ होगा।इस अवसर पर हंसराज दौराता, खेमचंद गुर्जर, रतन लाल जांगिड़, ओमप्रकाश गुर्जर, जगदीश गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, गणेश सैनी, सुभाषचंद सैनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
151 ध्वजधारकों व 1300 महिलाएं की कलश यात्रा के साथ 108 कुंडात्मक शीतला महाचण्डी महायज्ञ शुरू
By -
June 01, 2026
0
Tags: