वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत नवनिर्मित फार्म पॉण्ड का पूजन, किसान चौपाल आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर: जल संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के अंतर्गत सोमवार को पुरूषोत्तमदास आश्रम के तत्वाधान में नवनिर्मित फार्म पॉण्ड का विधिवत पूजन करवाया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का भी आयोजन किया गया।किसान चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। सहायक कृषि अधिकारी नारायणपुर हेमराज सैनी, सुधीश यादव, कृषि पर्यवेक्षक मुंशी सैनी, अशोक सिंह, मनोहर, उमराव सहित कृषि विभाग के समस्त कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को फार्म पॉण्ड योजना, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई, बीज मिनीकिट, फसल बीमा और जैविक खेती की विस्तृत जानकारी दी। प्रदर्शनी में कृषि यंत्रों व उन्नत बीजों का प्रदर्शन किया गया। महामंडलेश्वर ने जल संरक्षण को धर्म से जोड़ते हुए कहा कि जल ही जीवन है, फार्म पॉण्ड से खेती भी होगी और भूजल भी बचेगा। सहायक कृषि अधिकारी हेमराज सैनी ने वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जल अभियान का संकल्प दिलाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!