पदौन्नत प्रधानाचार्यों की पदौन्नति तिथि अंकन कार्य की मांग, राजस्थान शिक्षा परिषद (प्रधानाचार्य) ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): राजस्थान शिक्षा परिषद (प्रधानाचार्य) जिला शाखा कोटपूतली-बहरोड़ के प्रधानाचार्यों ने पदौन्नत प्रधानाचार्यों की पदौन्नति तिथि अंकन कार्य की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि शिक्षा मंत्री द्वारा बार-बार दिए गए निर्देशों एवं शासन से जारी आदेशों के बावजूद सत्र 2015-16 से 2019-20 तक पदौन्नत प्रधानाचार्यों की पदौन्नति तिथि अंकन कार्य आज तक निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर स्तर पर लंबित है। सत्र 2017-18 में पदौन्नत हुये 1970 प्रधानाचार्यों (1410 प्रधानाध्यापक पद से एवं 560 प्राध्यापक पद से पदौन्नत) की पदौन्नति तिथि 01 अप्रैल 2017 का अंकन आदेश 07 दिसम्बर 2022 को जारी हो चुका है। जबकि वित्त विभाग द्वारा 03 मार्च 2015 को 4999 प्रधानाचार्य पदों की स्वीकृति के स्पष्ट आदेश जारी होने के बावजूद लगभग 08 हजार पदौन्नत प्रधानाचार्य आज भी तिथि अंकन से वंचित हैं। इस लापरवाही के कारण प्रधानाचार्य वर्ग में गहरा असंतोष व्याप्त है। राज्य सरकार के वित्त विभाग द्वारा 05 मई 2026 को जारी परिपत्र एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान द्वारा 22 मई 2026 को जारी आदेशानुसार सभी विभागीय कार्मिकों के वेतन निर्धारणों की पुनः जांच की जानी है। तिथि अंकन के अभाव में प्रधानाचार्यों को भारी वित्तीय नुकसान की आशंका है। यदि आगामी 07 दिवस में तिथि अंकन कार्य पूरा नहीं किया गया तो संगठन के प्रधानाचार्य 08 जून 2026 को शिक्षा निदेशालय बीकानेर पर एक दिवसीय धरना एवं घेराव करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर नव सत्र प्रारम्भ होने के प्रथम दिन से ही संगठन आमरण अनशन एवं धरना-प्रदर्शन भी करेगा। इस दौरान एसीबीईओ पूरण चन्द कसाना, दयाराम चौरड़िया, गजेन्द्र सिंह यादव, रजकेश खारड़िया, महावीर प्रसाद यादव, विक्रम सिंह शेखावत, दीपक राज बांयला, कालूराम सिरोहीवाल, मुकेश कुमार वर्मा, किशोरीलाल वर्मा, शेरसिंह चेड़वाल, संदीप यादव समेत अन्य मौजूद रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!