लायंस क्लब बहरोड़ की साधारण सभा का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



बहरोड़: लायंस क्लब बहरोड़ की साधारण सभा का आयोजन होटल हाईवे एक्सप्रेस, बहरोड़ में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभा में क्लब के आगामी सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों के चयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभा के दौरान नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन लायन डॉ.सुरेंद्र यादव एवं को-चेयरमैन लायन महेश जैन ने वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद पर पुनः लायन पमित यादव के नाम का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। क्लब के सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन करते हुए लायन पमित यादव को आगामी सत्र के लिए पुनः अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया। इस घोषणा पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष लायन पमित यादव ने अपनी नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा करते हुए सचिव पद के लिए लायन महेश पारीक तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन डॉ.विजय मंडोवरा के नामों की घोषणा की। उपस्थित सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। अपने संबोधन में लायन पमित यादव ने कहा कि लायंस क्लब बहरोड़ सदैव सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। आगामी सत्र में क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नेत्र चिकित्सा, रक्तदान एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न सेवा परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों के विश्वास एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना के साथ क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। साधारण सभा में लायन पमित यादव, लायन उमेश लवानिया, लायन डॉ.सुरेंद्र यादव, लायन महेश जैन, लायन उमेश शर्मा, लायन मनोज शर्मा, लायन डॉ.जे.आर. राव, लायन कमल शर्मा, लायन केजी कौशिक, लायन दीवान सिंह, लायन सत्यनारायण अग्रवाल, लायन राजकुमार जिंदल, लायन बृजराज चौहान, लायन शिवहरि सैनी, लायन डॉ.रतन लाल यादव, लायन सुशील अग्रवाल, लायन अनिल जांगिड़, लायन डॉ.विजय मंडोवरा, लायन योगेन्द्र राघव, लायन रामपाल कुमावत, लायन जय सिंह शर्मा, लायन अतर सिंह, लायन अमन यादव, लायन गिल्लूराम चौधरी, लायन रविदत्त शर्मा सहित अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभा का समापन क्लब के उज्ज्वल भविष्य एवं सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!