जनता और युवाओं के हक में कांग्रेस सड़कों पर, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0



बहरोड़: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माजरी कलां के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दामों, क्षेत्र में व्याप्त बिजली-पानी की गंभीर समस्याओं तथा NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया तथा महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार मांढण को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। इस अवसर पर पीसीसी सचिव एवं कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि आज देश का आम नागरिक बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं की कमी से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है। वहीं NEET पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के लाखों युवाओं की मेहनत और सपनों पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता एवं युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बहरोड़ प्रभारी हरगुण भोपर ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ को बुलंद करने का काम कर रही है और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर के दामों में कमी, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, बिजली-पानी की समस्याओं का स्थायी समाधान, NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। कार्यक्रम में माजरी कलां ब्लॉक अध्यक्ष विकास शेखावत, बहरोड़ ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, ओबीसी प्रकोष्ठ माजरी कलां ब्लॉक अध्यक्ष संदीप जैतपुर, नेशनल कॉर्डिनेटर शर्मिला यादव, मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह, लेखराम पनवाल, राधेश्याम, सीपी मीणा मुंडली, प्रकाश यादव, संदीप पंच, लाल चंद बोहरा, यशपाल, सत्यवीर, लालाराम, रिंकू, इंदरपाल, कैलाश सरपंच, यशवंत, देशराज, रवि राठौड़, रोहित, नरेंद्र, रामसिंह, अरविंद, हरेंद्र, अजय, गौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!