कृष्ण सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

AYUSH ANTIMA
By -
0
सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): कस्बे के मुरली मनोहर जी मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा के दौरान रविवार को आचार्य बृजवासी शास्त्री ने सुदामा चरित्र एवं भागवत पूजन प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कृष्ण सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर पांडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। मंदिर महंत गोपाल शर्मा ने बताया कि भागवत कथा के आचार्य बृजवासी शास्त्री ने कृष्ण सुदामा की मित्रता का विस्तार से वृतांत सुनाया। इस अवसर पर भजन संगीत का आयोजन भी किया गया। भागवत कथा में आचार्य बृजवासी शास्त्री ने कहा कि जब पृथ्वी पर पाप अधिक बढ़ जाता है तो पापियों का संघार करने के लिए भगवान धरती पर अवतार लेते हैं। आचार्य ने कहा कि सदाचार का पालन करना ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। भागवत कथा सुनने के लिए पांडाल में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!