सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा*

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): उपखंड श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन एवं कलात्मक श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ एवं प्रतिष्ठा समारोह मंगलवार, 2 जून 2026 को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित होगा। इस अवसर पर श्री पार्श्व नाकोड़ा भैरव महापूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सकल जैन संघ सहित क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मोत्सव की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है। श्री ओसवाल पंचायत द्वारा तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे स्नात्र पूजा एवं नवग्रह पूजन से होगी। इसके बाद प्रातः 10 बजे श्री पार्श्व नाकोड़ा भैरव महापूजन का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 11 बजे जीर्णोद्धार कार्य के बैनर का अनावरण एवं ध्वजारोहण होगा। दोपहर 12:36 बजे शुभ मुहूर्त में जिनालय जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा का मंगलमय कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे सकल संघ के लिए सामूहिक वात्सल्य (भोज प्रसादी) का आयोजन रखा गया है।

*दो परिवार रहेंगे महापूजन के मुख्य लाभार्थी*
खरतरगच्छाचार्य जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम में महापूजन के मुख्य लाभार्थी भीखमचंद-सुशीला पुगलिया तथा निर्मल कुमार-संतोष देवी डागा रहेंगे। कार्यक्रम को शासन रत्न मनोज कुमार बाबूमल हरण का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

*संगीत, विधि और शिल्प की जिम्मेदारी विशेषज्ञों को*

धार्मिक आयोजन में संगीत सेवा रामलाल एवं उनकी टीम द्वारा दी जाएगी। महापूजन की विधि का संचालन गौतम जैन बाढ़वा करेंगे, जबकि मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के शिल्पकार सुरेश सोमपुरा हैं।

*जिनेश्वर युवा परिषद कर रही समन्वय*

महोत्सव एवं जीर्णोद्धार कार्य का संयोजन जिनेश्वर युवा परिषद, बीकानेर द्वारा किया जा रहा है। आयोजन स्थल कालू बास स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर रहेगा। श्री ओसवाल पंचायत, श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विनोद भादानी, मंत्री कांति कुमार पुगलिया तथा जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता के इस पावन महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि विनोद कुमार भादानी के अध्यक्षीय कार्यकाल में एतिहासिक निर्माण कार्य सम्पन्न हुए है। तथा और भी निर्माण कार्य चल रहे है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!