झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एडीआर भवन में नशा विरोधी पोस्टरों एवं जन-जागरूकता सामग्री (आईईसी) का विमोचन एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ.महेन्द्र के. सोलंकी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुमा सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ.पवन पूनियां, मुख्य विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता धीरज गोयल, उप विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता अशोक गोयल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अभियान के पोस्टरों का विमोचन कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। उप निदेशक डॉ.पवन पूनियां ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 17 से 26 जून तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत 20 जून को स्काउट गाइड व खेल विभाग द्वारा साइकिल एवं मोटरसाइकिल रैली, मानव श्रृंखला, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण, 21 जून को आयुर्वेद विभाग द्वारा योग एवं ध्यान शिविर, 22 जून को चिकित्सा विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर, आईईसी प्रदर्शनी, ऑनलाइन शपथ, 23 जून को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुभव साझा कार्यक्रम, 24 जून को बीड़ी के अस्पताल में नशे से बचाव पर कार्यशाला, 25 जून को पंचायती राज एवं नगरी निकायों द्वारा जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पुलिस, शिक्षा, खेल एवं युवा मामले, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सहित विभिन्न हितधारक संस्थाओं के सहयोग से जिला स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
3/related/default