पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का ब्लॉक पिलानी का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम 21 जून 2026 को प्रातः 6 बजे उत्सव मैदान श्री सीताराम भंडार के सामने बस स्टैंड पिलानी में आयोजित किया जाएगा। ब्लाक नोडल आयुर्वेद अधिकारी डॉ.जगदीश चौधरी ने बताया की पिलानी के सभी राजकीय एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, चिकित्सा संस्थाओं के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर योग मंदिर ट्रस्ट पिलानी के योगाचार्य राजकुमार भास्कर योग शिक्षक के ग्रुप में उपस्थित रहेंगे तथा योग मंदिर ट्रस्ट पिलानी के सभी योग साधक स्वयंसेवक के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन स्थल पर सभी आगंतुक योग साधकों के लिए योग साधना हेतु योगा मैट एवं गद्दोें की व्यवस्था रहेगी।
12वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पिलानी ब्लाक का भव्य आयोजन: योग को आमजन तक पहूंचाने का संकल्प
By -
June 19, 2026
0
Tags: