व्यवसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान

AYUSH ANTIMA
By -
0


करौली (मोहन पाठक): डांग विकास संस्थान, करौली द्वारा सक्षम परियोजना के अर्न्तगत करौली मंडरायल, हिण्डौन व मासलपुर के खनन क्षेत्रों में व्यवसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डांग विकास संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा ने बताया कि सिलिकोसिस से बचाव सुरक्षित खनन हेतु तैयार किये गये करौली टांकी टूल का वितरण कर नियमित उपयोग करने से 60 प्रतिशत तक सिलिका कणों को रोका जा सकेगा। कार्य स्थल पर मेडीकल किट के साथ साथ मास्क का उपयोग गीली ड्रिल कार्य स्थल पर कपडे अलग पहनना, साफ पानी, खाना समय पर खाना, नशा नही करने के साथ साथ संगठन निर्माण कार्य स्थल पर सुबिधाऐं, जैसे छाया, स्वच्छ पानी, मेडीकल किट वितरण के साथ साथ खनन मजदूरों के अधिकार, न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित खनन पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा ने बताया कि अभियान हाथी कच्चा, डूंडापुरा, गढी का गांव, चौधरीपुरा, विसोरी, बहादुरपुर, चुरिया के 50 खान मजदूरों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्थान के भगत सिंह व नेकराम जाटव उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!