ग्रामीण सेवा शिविरों में मौके पर ही हो रहा है समस्याओं का समाधान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत 18 जून 2026 को जयपुर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि 18 जून को सांगानेर उपखंड की देवलिया ग्राम पंचायत, जोबनेर उपखंड की बोबास ग्राम पंचायत, फागी उपखंड की कांशेल ग्राम पंचायत, चाकसू उपखंड की गिरधारी लाल पुरा एवं गरूड़वासी ग्राम पंचायत, सांभर उपखंड की बरडोटी (श्यामा की ढाणी) ग्राम पंचायत, आमेर उपखंड की घटवाड़ा ग्राम पंचायत, मौजमाबाद उपखंड की बोराज ग्राम पंचायत तथा शाहपुरा उपखंड की छारसा एवं घासीपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त चौमूं उपखंड की कंवरपुरा एवं नांगल कोजू ग्राम पंचायत, माधोराजपुरा उपखंड की चित्तौड़ा ग्राम पंचायत, बस्सी उपखंड की घाटा एवं काशीपुरा ग्राम पंचायत, जयपुर उपखंड की मुडियारामसर ग्राम पंचायत, जमवारामगढ़ उपखंड की ईंदगढ़ एवं डगोता ग्राम पंचायत, दूदू उपखंड की मौमाणा ग्राम पंचायत, किशनगढ़ रेनवाल उपखंड की अनतपुरा ग्राम पंचायत तथा रामपुरा डाबड़ी उपखंड की अनोपपुरा एवं खोराबीसल ग्राम पंचायत में भी शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करेंगे। साथ ही राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, कृषि, जलदाय, विद्युत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!