डीएनटी समाज की बैठक आयोजित, जेल भरो आंदोलन की तैयारियों पर की चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0



सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): घुमंतु, अर्ध घुमंतु व विमुक्त डीएनटी समाज की बैठक बुधवार को यहां जटवाड़ा रोड के पास आयोजित की गई। बैठक में डीएनटी समाज की 11 सूत्री मांगों को लेकर 18 जून को करौली जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले सांकेतिक जेल भरो आंदोलन की तैयारियों के संबंध में परिचर्चा की गई। डीएनटी संघर्ष समिति के जिला संयोजक जगदीश नाथ ढिंढोरा एवं जोगी समाज के पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ जोगी ने बताया कि घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त डीएनटी समाज को 10% आरक्षण देने, पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनाव में अलग से आरक्षण देने, शहर एवं गांवों में पट्टे जारी करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएनटी समाज के लोग 18 जून को सुबह 10:15 बजे करौली जिला मुख्यालय स्थित त्रिलोक चंद माथुर खेल स्टेडियम में एकत्रित होकर सांकेतिक जेल भरो आंदोलन करेंगे। बैठक में 18 जून को आधिकाधिक सख्या में करौली पहुंचने की कार्य योजना बनाई गई। बैठक में काफी संख्या में घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त डीएनटी समाज के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!