बिजली समस्या अब मिनटों में होगी दूर, जयपुर डिस्कॉम ने जारी किए टोल फ्री नंबर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (मुकेश रामावत): जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जयपुर डिस्कॉम) ने विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं, जिन पर दर्ज शिकायतें सीधे फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम तक पहुंचेंगी। इससे बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का तेजी से निस्तारण किया जा सकेगा। सहायक अभियंता लक्की गोठवाल ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जयपुर में एक विशेष कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इस व्यवस्था के तहत एलटी लाइन, एचटी लाइन एवं विद्युत सप्लाई से जुड़ी सभी प्रकार की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 18001806507, 1912 अथवा 0141-2203000 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इन नंबरों पर दर्ज शिकायतें ही अधिकृत रूप से पंजीकृत मानी जाएंगी। शिकायत दर्ज होते ही वह स्वतः फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम को अग्रेषित हो जाएगी, जिससे टीम प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर सकेगी। उन्होंने बताया कि इन नंबरों के अलावा अन्य माध्यमों से दर्ज शिकायतें सीधे फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम के पोर्टल तक नहीं पहुंचती हैं, जिसके कारण समस्या के समाधान में अधिक समय लग सकता है।
सहायक अभियंता प्रथम ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की विद्युत खराबी होने पर सर्वप्रथम उक्त टोल फ्री नंबरों पर ही शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!