मूण्डिया में कल लगेगा समाधान शिविर, एक ही छत के नीचे मिलेगा योजनाओं का लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): ग्राम पंचायत मूण्डिया के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर पात्र प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करेंगे। शिविर का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। ग्राम पंचायत प्रशासक कस्तूरी देवी ने बताया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस शिविर में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, जल संसाधन, परिवहन, सहकारिता, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, सैनिक कल्याण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी मौके पर पूरी की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को सीधे तौर पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!