पंचायतीराज चुनाव में देरी पर गरजे वक्ता, ‘लोकतंत्र बचाओ चौपाल’ में ग्रामीणों को किया जागरूक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के तत्वावधान में बरथल गांव स्थित ज्वालामुखी माताजी मंदिर में लोकतंत्र बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को लोकतंत्र, पंचायतीराज व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.नरेश मीणा ने कहा कि राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के चुनाव समय पर नहीं होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नहीं होने के कारण पंचायतों में विकास योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि नहीं पहुंच पा रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आमजन से लोकतंत्र बचाओ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का विरोध भी जताया। साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए रोजगार के कानूनी अधिकार को लेकर जनजागरण और जन आंदोलन की आवश्यकता बताई। चौपाल कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राजाराम बेनीवाल, जिला महासचिव राजेश खटना, ब्लॉक अध्यक्ष नितेश मीणा, टोंक ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सांसी एवं जिला सचिव बद्रीनारायण मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बताया कि राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन राजस्थान के आह्वान पर जिले में यह पहली लोकतंत्र बचाओ चौपाल आयोजित की गई है। इस दौरान मोतीलाल मीणा, प्रधान मीणा, मुकेश बैरवा, कैलाश राव, परसराम राव, नोरत मीणा, हंसा बैरवा, सुमन मीणा, सावित्री देवी, अनीता देवी, बादाम देवी, ओमप्रकाश मीणा, गायत्री देवी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!