राष्ट्रीय मंच पर चमका राहोली विद्यालय, विधायक रामसहाय वर्मा ने विजेता टीम का किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): विधायक रामसहाय वर्मा ने पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली की राष्ट्रीय अवार्ड विजेता टीम से विशेष मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा ने विद्यालय में संचालित शिक्षा, नवाचार, सामाजिक जागरूकता एवं छात्र विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने विद्यालय को प्राप्त टीओएफईआई स्कूल चैलेंज राष्ट्रीय पुरस्कार को राजस्थान के लिए गौरव का विषय बताया। प्रधानाचार्य फोरम के अध्यक्ष देवेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक रामसहाय वर्मा ने प्रधानाचार्य एवं पीईईओ डॉ.योगेंद्र सिंह नरुका, उपाचार्य ममता भण्डारी, शिक्षक पूजा पाटीदार एवं प्रेमचन्द बैरवा का अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य डॉ.योगेंद्र सिंह नरुका ने विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में नवाचारों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!