बीकानेर: सड़क, नाली, सीवरेज, साफ-सफाई, बिजली एवं पीबीएम में व्याप्त समस्याओं सहित शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमा सुथार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। गांधी पार्क से कांग्रेसजन पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और यहां सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौपा। उमा सुथार ने कहा कि लगातार हो रही बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, तालाब खाली हो चुके है, परंतु सड़कें तालाब का रूप ले चुकी है। सुथार ने कहा कि शहर में जगह-जगह सीवरेज चॉक, गलियों में पसरा गंदा पानी, गली मोहल्ले में पहले गंदगी से लोग परेशान हो रहे हैं, टूटी सडकों से आए दिन न केवल हादसे हो रहे हैं बल्कि वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। सुथार ने कहा कि आए दिन अघोषित कटौती की जा रही है, मुख्य मार्ग सहित गलियों में लाइट गुल है। इस ओर चुने हुए जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राहुल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीबीएम एवं शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
By -
June 15, 2026
0
Tags: