जिले की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने निकाला पैदल मार्च

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण नहीं होने से आक्रोशित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का पुतला दहन किया। इस दौरान रालोपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल बताया। रालोपा नेताओं का कहना था कि सरकार ना तो आमजन की समस्याओं का समाधान कर पा रही है और ना ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण कर रही है। ऐसे में इस सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान हैं और अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने आमजन की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में रालोपा प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। प्रदर्शन की अगवाई विजयपाल बेनीवाल व डॉ.मनोज ने की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!