अग्निवीर बन जिले का बढ़ाया मान, चयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0

पीपलू/टोंक (लालचंद माली): तहसील क्षेत्र के ग्राम सोहेला स्थित डिफेंस एकेडमी में गुरुवार को भारतीय सेना के लिए चयनित नव-अग्निवीरों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में अग्निवीर भर्ती में चयनित युवाओं का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। एकेडमी संचालक ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच रामदास बैरवा ने की, जबकि मुख्य अतिथि सेना के पूर्व हवलदार चोथमल गुर्जर रहे। उन्होंने बताया कि टोंक जिले से पांच युवाओं का अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है, जो जिले एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की यह सफलता अन्य अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा देश सेवा के प्रति उनमें उत्साह का संचार करेगी। चयनित अग्निवीरों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं एकेडमी में मिले मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, अभिभावकों एवं युवाओं ने चयनित अग्निवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में गोविंद जांगिड़, नवरत्न शर्मा सोहेला, नन्दलाल गुर्जर, हंसराज गुर्जर, सीताराम गुर्जर, कालूराम चौधरी, मुकेश गुर्जर, कालूराम गुर्जर, अशोक गुर्जर, मुकेश जागीड़, गोपीराम गुर्जर, रामजीलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!