शिविर में मौके पर मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, एडीएम ने किया निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नगर पालिका में संचालित ग्रामीण सेवा शिविर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामावतार मीना ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम रामावतार मीना ने पात्र व्यक्तियों को मौके पर पट्टे वितरित कर लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए तथा अधिकारियों को योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। रामावतार मीना ने बताया कि शिविर में आमजन की सुविधा के लिए एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में पट्टा वितरण, पशु बीमा योजना पॉलिसी वितरण, राजस्व खातों का शुद्धिकरण, खातों का विभाजन, नाम संशोधन सहित कई महत्वपूर्ण कार्य मौके पर किए जा रहे हैं। साथ ही पेंशन आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं।
अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि 12 से 25 जून तक शिविर में कुल 290 पट्टे जारी किए गए हैं। इसके अलावा 43 नाम हस्तांतरण, 130 स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्य किए गए हैं। वहीं निराश्रित पशुओं के 24 आवेदन, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 93 आवेदन तथा ईडब्ल्यूएस के 43 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर आरआई मनीष गौर, कनिष्ठ अभियंता राजप्रताप सिंह राणावत, कनिष्ठ अभियंता कमलेश कुंतल, बाबूलाल पंडा, हनुमान गुर्जर, अरुण कुमार शर्मा, पवन कुमार वर्मा, निशांक जैन, राहुल सैन और गणेश शर्मा सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!