निर्जला एकादशी पर श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तों ने ग्रहण की ठंडाई-तरबूज प्रसादी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): इंदिरा कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर बाबा श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह अलसुबह विधि-विधान के साथ बाबा श्याम का पंचामृत से अभिषेक किया गया, जिसके बाद कोलकाता से मंगवाए गए रंग-बिरंगे विशेष फूलों से बाबा का भव्य एवं अलौकिक शृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। निर्जला एकादशी के अवसर पर श्याम सेवा समिति एवं श्रद्धालुओं की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए 500 किलो तरबूज एवं 630 किलो दुग्ध से तैयार शीतल ठंडाई की विशेष व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को ठंडाई एवं तरबूज प्रसादी वितरित की गई। दिनभर चले इस सेवा कार्य में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान टोंक, जयपुर, कोटा, झिलाय, बौंली, वनस्थली सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं सैकड़ों महिलाओं ने मंदिर की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली और मंगल की प्रार्थना की। श्याम भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंजता रहा। इस अवसर पर चेतन पारीक, विनोद तिवाड़ी, शशी टोड़वाल, गौरव जैन, पंकज बोहरा, खुशपाल सिंह, रामौतार साहू, सोमदत्त शर्मा, देवराज गुर्जर, रामचरण विजय, ललित शर्मा, विकास शर्मा, रामअवतार गुर्जर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!