ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर समाधान: डारडातुर्की में 58 प्रकरणों का निस्तारण, पट्टे व प्रमाण पत्र वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0


पीपलू/टोंक (लालचंद माली): ग्राम पंचायत डारडातुर्की में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं प्रदान करते हुए आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर के दौरान राजस्व विभाग द्वारा कुल 58 प्रकरणों का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत दी गई। शिविर में पंचायत विभाग की ओर से 10 पट्टों का वितरण किया गया। इसके साथ ही 19 जन्म प्रमाण पत्र एवं 15 जॉब कार्ड जारी किए गए। पशुपालन विभाग ने 45 पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को राहत पहुंचाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 20 पेंशनधारियों का सत्यापन किया गया, वहीं एक कल्याणकारी योजना के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई। शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार प्रभुलाल मीणा, विकास अधिकारी शंकर सिंह, सहायक विकास अधिकारी शिवजीराम खोखर, प्रशासनिक कार्मिक अब्दुल करीम, कपिला गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र लाल गुर्जर, रामजीलाल गुर्जर, महेन्द्र गुर्जर तथा जनप्रतिनिधि के. बंशीधर गुर्जर, देवीशंकर गुर्जर, रामनिवास गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!