झुंझुनूं का आमजन विकास देखकर गदगद: झुंझुनूं बना गंदे पानी की झील

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं में विकास की बयार को देखकर आमजन गदगद हैं कि विधायक व नगर परिषद ने इतना विकास कर दिया कि झुनझुनु को बरसात के दिनों में गंदे पानी की झील में तब्दील कर दिया। नगर परिषद की बात करें तो आयुक्त का पद राजनीति की भेंट चढा हुआ है। सूत्रों की मानें तो डबल इंजन सरकार के गठन के बाद चार आयुक्त परिषद में आ चुके हैं।‌ अब यह तो भाजपा विधायक या स्थानीय नेता ही बता सकते हैं कि आखिर आयुक्त को टिकने क्यों नहीं दिया जाता। जिले के प्रभारी मंत्री के दावे भी हवा हवाई निकले। भाजपा कांग्रेस विधायक व कांग्रेस सरकार को दोषारोपण करती रही है कि झुनझुनु को विकास के बजाय पिछडेपन की तरफ धकेल दिया लेकिन डबल इंजन सरकार के गठन के बाद यह तीसरा मानसून है और व्यवस्था सुधार होने के बजाय बद से बद्तर हो गई है। झुंझुनूं की सफाई व्यवस्था को देखे तो स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर झुंझुनूं के दौरे पर आते हैं तो एसी रूम में बैठकर सफाई व्यवस्था देख लेते हैं। उन्होंने झुंझुनूं में प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए हैं लेकिन जब स्थानीय प्रशासन इसको लेकर लापरवाह है तो यह नियुक्तियां क्या झुंझुनूं को शंघाइ बना देगी। आखिर यह ठकोसला क्यों झुंझुनूं की जनता परिपक्व है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!