निवाई (लालचंद माली): 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया, जिसमें ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। दक्ष प्रशिक्षक रामकिशन गुर्जर बहादुरपुरा एवं रमेश घायल ने योग क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए कहा कि व्यक्ति के आंतरिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए प्रतिदिन योग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि योग की विभिन्न शैलियां शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ.हरीश टेलर एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ.सीताराम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस पर प्रतिभागियों को प्राणायाम, त्राटक, सूर्य नमस्कार, योगिक क्रियाओं तथा बुद्धि एवं एकाग्रता बढ़ाने वाले मंत्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जीवन में अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट, विकास अधिकारी नन्दकिशोर शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी मंजू मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी मीना भदौरिया सहित कई अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत लुहारा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर आयोजित किया गया, जहां दक्ष प्रशिक्षक अशोक लांगडी ने छात्र-छात्राओं, वार्ड पंचों एवं ग्रामीणों को योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
योग से निरोगी जीवन का संदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि उपज मंडी में सामूहिक योगाभ्यास
By -
June 21, 2026
0
Tags: