चप्पल के पीछे गई जिंदगी: जोधपुरिया मांशी बांध में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): भगवान देवनारायण मंदिर जोधपुरिया के पीछे स्थित मांशी बांध में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चप्पल निकालने के प्रयास में 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्रतापपुरा निवासी चेतन (16) पुत्र राधेश्याम मीणा, जो 12वीं कक्षा का छात्र था, अपने साथी अभिषेक (23) पुत्र नाथूलाल मीणा के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे देवधाम जोधपुरिया आया था। दोनों मांशी बांध में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चेतन की चप्पल पानी में बह गई। चप्पल निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के समय दूसरे घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने उसे बाहर निकालकर तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल निवाई पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। सूचना पर सदर थाना पुलिस के एसआई हरिमन मीणा भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चेतन की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है और लोगों ने इस दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!