निवाई (लालचंद माली): राजस्थान नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम योगी सुरेलिया एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अरुण योगी द्वारा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई। इसी क्रम में गुड्डा आनंदपुरा निवाई निवासी कमल रामस्वरूप योगी को युवा मोर्चा का "प्रदेश शिक्षा मंत्री" नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज बंधुओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश शिक्षा मंत्री कमल रामस्वरूप योगी का स्वागत एवं सम्मान किया तथा संगठन के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उपस्थित समाज बंधुओं ने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से समाज में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे तथा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
नाथ समाज युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, कमल रामस्वरूप योगी बने प्रदेश शिक्षा मंत्री
By -
June 18, 2026
0
Tags: