निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव मोटूका में आजादी के 50-60 साल बाद भी पक्की सडक़ नहीं बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया एवं शंकर लाल सैनी के नेतृत्व में सडक़ बनवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सीसी रोड या डामर की सडक बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 50-60 वर्षों से गाँव में सडक़ नहीं होने से उन्हें आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने पर पूर्व में समस्त ग्रामवासियों ने चंदा इकट्ठा करके खुद के खर्चे पर ग्रेवल रोड का निर्माण करवाया था। अब ग्रामीण इस सडक़ को सीसी रोड या डामरीकरण करवाने की मांग कर रहे हैं। जिस पर एडीएम ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि आगामी 10 दिनों के भीतर सडक़ निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि यदि आश्वासन के मुताबिक 10 दिन में काम शुरू नहीं हुआ, तो वे आगे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में शंकरलाल सैनी, मंगल सैन, बद्री गुर्जर व अंकित शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
3/related/default