टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली गति, जामडोली-बहड़ शिविर में 791 ग्रामीणों की हुई स्क्रीनिंग

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामडोली एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर बहड़ में टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 791 ग्रामीणों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर उन्हें टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया। ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर विष्णु कान्त खंगार ने बताया कि शिविर के दौरान आधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन की सहायता से 216 संदिग्ध व्यक्तियों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। जांच के दौरान संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए चिन्हित किया गया। बीसीएमओ डॉ.दीपेंद्र पांचाल एवं डॉ.हिमांशु मित्तल ने बताया कि अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की विशेष रूप से स्क्रीनिंग की जा रही है। पात्र व्यक्तियों की निक्षय आईडी बनाकर आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच, नियमित उपचार तथा रोग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में डॉ.हर्षपाल, पीएचसी जामडोली प्रभारी मुरारी लाल मीना, नर्सिंग अधिकारी आशा चौधरी, रेडियोग्राफर महावीर गुर्जर, लैब टेक्नीशियन बिनती बैरवा, एएनएम राजकुमारी गुप्ता, आरती, सुनीता मीणा, अंतिमा शर्मा, सीएचओ रश्मि शर्मा, आशा सहयोगिनियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से टीबी के प्रति जागरूक रहने, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाने तथा टीबी मुक्त भारत अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते रोग की पहचान कर प्रभावी उपचार सुनिश्चित करते हुए देश को टीबी मुक्त बनाना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!