निवाई (लालचंद माली): राजस्व मामले को लेकर क्षेत्र में सरकारी तंत्र पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव करीरीया में सरकार द्वारा बनवाई गई नई तरमीम के दौरान तथाकथित पटवारी द्वारा तरमीम को काटकर छोटा कर दिया गया था, जिसको लेकर पीडित शरीफ मोहम्मद पुत्र दीना खान ने 13 मार्च 2024 को कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर से शिकायत की थी, जिसकी कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी निवाई द्वारा तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट पटवारी, गिरदावर ने बनाकर तहसीलदार के लेटर डिस्पैच नंबर 9215/ 04/07/ 2024 बनाकर 15 जुलाई 2024 को उपखंड अधिकारी को भेज दी गई थी लेकिन इस दौरान उपखंड अधिकारी का ट्रांसफर हो जाने के बाद दूसरे उपखंड अधिकारी ने 136 की कार्रवाई के लिए उक्त रिपोर्ट की मांग की। पीड़ित ने बताया कि मैंने बाबू दिलखुश मीणा से कई बार मेरी फाइल में रिपोर्ट अटैच करने के लिए निवेदन किया लेकिन उसने उक्त रिपोर्ट को अटैच नहीं किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त रिपोर्ट को दिलखुश मीणा ने ही गायब किया था। रिपोर्ट अटैच नहीं करने से मेरी फाइल खारिज कर दी गई, उसके बाद मैंने दोबारा फाइल खुलवाकर रीडर अजय कुमार से रिपोर्ट अटैच करने का निवेदन किया लेकिन उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मुझे रिपोर्ट अटैच करवाने के लिए होमगार्ड नमो मीणा से मिलने के लिए कहा, मैंने नमो मीणा से भी बार-बार निवेदन किया लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उपखंड कार्यालय द्वारा उक्त रिपोर्ट को जान बूझकर दबाया गया है। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि शुभ लाभ के चक्कर में उक्त रिपोर्ट को दबाया गया है।
उपखंड कार्यालय से तहसील कार्यालय की रिपोर्ट गायब, प्रशासन में मची खलबली
By -
June 01, 2026
0
Tags: