स्काउट गाइड कला कौशल एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संघ के तत्वावधान में आयोजित कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम थीम पर आधारित 30 दिवसीय कला कौशल एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन समारोह पूर्वक किया जाएगा। संघ के सचिव विष्णुकांत शर्मा ने बताया कि समापन समारोह 16 जून को सुबह 8:30 बजे से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता, परसराम कुमावत, भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, स्काउट गाइड स्थानीय संघ की प्रधान प्रमिला खंडेलवाल, विनोद दत्त जोशी, मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी मंजू मीणा, सीओ स्काउट सुरेंद्र सिंह मेहरडा व प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर सहित एसडीएमसी सदस्य भाग लेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!