निवाई (लालचंद माली): राजकीय महाविद्यालय में आयुक्तालय के निर्देशानुसार संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक प्रथम वर्ष के कला व विज्ञान संकाय की समस्त श्रेणियों में रिक्त सीटों पर 21 तक पुन:ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। प्राचार्य प्रोफेसर मीनाक्षी बघेल ने बताया कि रिक्त सीटों पर सभी श्रेणियों में ऑनलाइन आवेदन मांगे प्राप्त किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आवेदन वहीं छात्र कर सकते है, जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं किया है। जिनको रिक्त रही सीटों पर ही प्रवेश मिलेगा।
3/related/default