निवाई (लालचंद माली): क्षेत्र के गांव गुंसी में एक 30 वर्षीय विवाहिता द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गांव गुंसी निवासी बीना देवी (30) पत्नी राकेश माली ने रविवार रात को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतारकर उपचार के लिए चाकसू उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। एएसआई मदनलाल ने बताया कि सोमवार सुबह चाकसू में पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण शव को वापस निवाई उप जिला अस्पताल लाया गया। यहां मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मृतका का पीहर चाकसू क्षेत्र में बताया गया है।
3/related/default