निवाई (लालचंद माली): बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा संघ नोहटा निवाई के तत्वावधान में सोमवार, 30 जून को सुबह 7 बजे निवाई बस स्टैंड से 31 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए जम्मू रवाना होगा। संघ से जुड़े गिर्राज कोरियर नोहटा ने बताया कि यह 21वीं बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ शामिल हो रहे हैं। यात्रा दल 1 जुलाई को जम्मू पहुंचेगा, जहां से आगे की धार्मिक यात्रा प्रारंभ होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई को सभी श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं का स्वागत एवं बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ यात्रा दल को विदाई दी जाएगी। पूरे क्षेत्र में यात्रा को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है।
हर-हर महादेव के जयघोष के बीच आज रवाना होगा बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा का जत्था, 31 श्रद्धालु करेंगे पवित्र यात्रा
By -
June 29, 2026
0
Tags: