निवाई (लालचंद माली): राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित बैठक में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान रामरूप मीणा और विष्णु शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर संगठन की कमान सौंपी गई। जिलाध्यक्ष विनोद नायक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर, प्रदेश महामंत्री शंकरलाल सैनी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चेतन दवे के दिशा-निर्देशानुसार निवाई अ-प्रथम एवं निवाई अ-द्वितीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। निवाई अ-प्रथम कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर रामरूप मीणा तथा महामंत्री पद पर बुद्धिप्रकाश मीणा को मनोनीत किया गया। वहीं विजय सिंह मीणा, गोरधन मीणा एवं इन्द्रजीत गंगवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव पद पर राजूलाल बैरवा, सह सचिव दिनेशकुमार मीणा, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल मीणा, सह कोषाध्यक्ष महेन्द्र बैरवा, संगठन मंत्री सन्नी वर्मा तथा प्रचार मंत्री सतीश जांगिड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार निवाई अ-द्वितीय कार्यकारिणी में विष्णु शर्मा को अध्यक्ष और ऋषिराज मीणा को महामंत्री बनाया गया। शिवराज गुर्जर, घासीलाल गुर्जर एवं हरकेश रैगर को उपाध्यक्ष, धनपाल गुर्जर को सचिव, चेनसुख मीणा को सह सचिव, कमलेश मीणा को कोषाध्यक्ष, रामरतन मीणा को सह कोषाध्यक्ष, मुकेश जाट को संगठन मंत्री तथा सावण मीणा को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
विद्युत कर्मचारी संगठन में नई टीम का गठन, रामरूप मीणा और विष्णु शर्मा को मिली कमान
By -
June 29, 2026
0
Tags: