बासदयाल में ग्रामीण सेवा शिविर, विधायक देवी सिंह शेखावत ने सुनीं समस्याएं

AYUSH ANTIMA
By -
0

बानसूर: निकटवर्ती ग्राम पंचायत बासदयाल में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों नें अपनी समस्याएं प्रशासन औंर जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं।शिविर में विधायक देवीसिंह शेखावत ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौजूद रहकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया तथा आवेदन और शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने का प्रयास किया। विधायक शेखावत ने कहा कि जनसेवा, सुशासन और विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शिविर के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!