बानसूर: क्षेत्र के निकटवर्ती रामपुर कस्बे में बुधवार रात लेपर्ड के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लेपर्ड ने किसान हजारी लाल योगी के घर की चारदीवारी में घुसकर बंधी दो बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बकरी को लेपर्ड उठाकर ले गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर रामपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक मुकेश जिलोवा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़ने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने औंर लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की हैं।
रामपुर गांव में लेपर्ड का आतंक, किसान के घर में घुसकर दो बकरियों पर हमला
By -
June 25, 2026
0
Tags: