कोटपूतली (ईशाक खान): कोटपूतली पुलिस प्रशासन को नए नेतृत्वकारी जिम्मेदारी मिल गई। नवनियुक्त पुलिस उप अधीक्षक लक्ष्मी सुथार ने बुधवार को उपखंड कार्यालय परिसर स्थित गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यालय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद लक्ष्मी सुथार ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सर्विस समाधान सुनिश्चित करना तथा पुलिस को और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना उनकी सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आमजन का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास को और मजबूत करने के लिए संवेदनशील एवं प्रभावित पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कार्यों लंबित प्रकरणों तथा क्षेत्र की क़ानून व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण बिंदु ऑन की समीक्षा प्रारंभ कर दी, साथ ही देश का चौथा स्तंभ मीडिया के सभी साथियों ने पुलिस उप अधीक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
3/related/default