डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सूरौठ में कार्यशाला आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली): भारतीय जनता पार्टी सूरौठ मंडल की ओर से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कस्बे में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी रहे। मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने अपने उद्बोधन में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ.मुखर्जी के विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री सतपाल चौधरी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। दोनों वक्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिंतन, संगठन निर्माण में उनके योगदान तथा "राष्ट्र प्रथम" की भावना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष नत्थू सिंह राजावत, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चरण सिंह सोलंकी, धर्मवीर सिंह खिजूरी, सत्येंद्र जाटव सूरौठ, विजय सिंह खिजूरी, दिलीप सिंह डागर (खिजूरी), कल्याण सिंह डागुर, केशव देव शर्मा, विजय कुमार, अशोक सैनी, राम सिंह सौंमला, मंगेश गुप्ता, गरीबाराम जाटव, चंद्रवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए राष्ट्रसेवा, राष्ट्रभक्ति और समर्पण के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके उपरांत भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!