बानसूर (सतीश शर्मा): उप जिला अस्पताल में नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा ली। इस दौरान अस्पताल के पीएमओ डॉ.राजेश यादव ने सभी कर्मचारियों को नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। डॉ.यादव ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ आमजन को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में नशा करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार चालान एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अस्पताल के सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
3/related/default